ऑपरेशन प्रहार के तहत नवाबगंज पुलिस ने केरावडीह बाग के पास से दिलीप पटवा को 1 किलो 112 ग्राम अवैध गांजा और 700 रुपये नगद संग गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया आरोपी पर छेड़खानी, मारपीट, आर्म्स एक्ट व SC/ST एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।