अरेराज: अरेराज पुलिस ने फर्जी तरीके से दूसरे का रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर घूमते एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अरेराज पुलिस ने फर्जी तरीके से दूसरे बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर घूमने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान किया। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने बताया कि शनिवार को नगर पंचायत के मंदिर समीप मारकंडेय चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक एफजेडएस बाइक को पकड़ा। जिसका सत्यापन किया गया।