जशपुर: जशपुर में डीएपी के नाम पर ठगी का खुलासा, 17.1 टन अवैध उर्वरक किया गया जब्त
फरसाबहार विकासखंड के ग्राम खारीबहार में कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17.1 टन अवैध उर्वरक जब्त किया है। छापेमारी के दौरान एक मकान से 342 बोरी भूमि शक्ति उर्वरक बरामद हुआ, जिसे कथित रूप से किसानों को डीएपी खाद बताकर बेचा जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम पत्थलगांव राकेश पैंकरा ने मौके पर पहुंचकर पूरे भंडारण को सील कर दिया।