लटेरी: दपकन में नदी में डूबने से एक युवक की मौत सोमवार से लापता था युवक।
बुधवार को लटेरी के ग्राम दपकन में नदी में डूबने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है घटना की जानकारी मिलने के बाद लटेरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर लटेरी शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है जानकारी के मुताबिक मृतक सोमवार से लापता था