आगरा: कमला नगर निवासी साइबर ठगी का शिकार हुए, साइबर क्राइम पुलिस ने ₹34.5 लाख की धनराशि कराई वापस
Agra, Agra | Mar 17, 2025 थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम का सराहनीय कार्य सामने आया है, जिसमें कमला नगर निवासी के साथ साढ़े 34 लाख रुपए की ठगी की गई थी, पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम पर इसकी शिकायत की थी, तत्काल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया और ठगी की गई साढ़े 34 लाख रुपए की रकम पीड़ित के खाते में वापस कराई, पीड़ित ने पुलिस को प्रशंसा की है।