अररिया: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, आवास योजना एवं पेंशन योजनाओं की समीक्षा की गई
Araria, Araria | Jun 3, 2026 जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं सहित अन्य कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।