जलेसर: भानु प्रताप के बयान से किसान भड़के, जलेसर के नगला सुखदेव से गढ़मुक्तेश्वर स्थित पूर्व मंत्री के कार्यालय की ओर कूच
Jalesar, Etah | Apr 17, 2026 एटा। भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह किसानों ने हापुड़ की ओर कूच किया। यह कूच पूर्व मंत्री मदन चौहान द्वारा भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में किया जा रहा है।किसानों का काफिला जलेसर क्षेत्र के नगला सुखदेव स्थित योगेश प्रताप सिंह के आवास से शुरू हुआ।