सुल्तानगंज: तपते ओवरब्रिज पर बिछी सेवा की चादर, 10 वर्षों से शिवभक्तों के कदमों को राहत दे रहा एक परिवार
सावन के पावन महीने में जहां लाखों शिवभक्त "बोल बम" के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं कांवरिया पथ पर सेवा और समर्पण की ऐसी मिसाल भी देखने को मिल रही है, जो हर किसी का दिल जीत रही है। सुल्तानगंज रेलवे ओवरब्रिज पर सीतापुर गांव निवासी सरस्वती टेंट हाउस के प्रोपराइटर पंकज सर ने अपनी माता श्रीमती सुलोचना देवी के सौजन्य से करीब 400 मीटर लंबा