हुज़ूर: मौसम ने ली करवट, तेज़ आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश शुरू
Huzur, Bhopal | Jun 13, 2026 राजधानी भोपाल में शनिवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज़ धूल भरी आंधी और तूफान के साथ शुरू हुई बारिश ने शहरवासियों को गर्मी से राहत दी, लेकिन कई इलाकों में परेशानियां भी बढ़ा दीं। आंधी की रफ्तार इतनी तेज़ रही कि कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और अंधेरा छा गया |