बानसूर: नारायणपुर में 31 फीट के रावण का दहन, खड़ी करते समय गर्दन टूटी
Bansur, Alwar | Oct 20, 2026 कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर स्थित अनाज मंडी में मंगलवार को दशहरा पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। हालांकि, दहन से पहले क्रेन की मदद से पुतले को खड़ा करते समय उसकी गर्दन टूट गई। इसके बावजूद टूटे पुतले का दहन किया गया।