सादुलशहर: सादुलशहर थाने में तैनात कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत पुलिस महकमें में शोक की लहर
सादुलशहर थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सादुलशहर पुलिस थाने के कांस्टेबल विनोद कुमार की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रविवार को सुबह 10:00 बजे कांस्टेबल विनोद कुमार गांव धोलीपाल से कार में सवार होकर सादुलशहर पुलिस थाने आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मौके पर ही कांस्टेबल की मौत हो गई।