गुरुवार देर रात करीब 2 बजे ग्वालियर-झांसी हाईवे NH-44 पर डबरा के अर्रू तिराहे के पास तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला, जहां एक स्विफ्ट कार बिजली के खंभे से टकराकर आग का गोला बन गई। हादसे में दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया।