गुना नगर: हनुमान टेकरी बाईपास पर एक्सीडेंट में पिता की मौत, मौके पर पड़ी टूटी बाइक चोरी हो गई, कैंट थाना में मामला दर्ज
गुना कैंट थाना के हनुमान टेकरी बाईपास पर एक्सीडेंट के बाद टूटी बाइक को मौके से चोर ले गए। 2 जुलाई को दर्ज मामले में फरियादी यश रजक निवासी गुलाबगंज ने पुलिस को बताया, 16 जून शाम पिता इमरतलाल रजक की हनुमान टेकरी बाईपास पर एक्सीडेंट में मौत हो गई। मौके पर पड़ी टूटी बाइक को चोर ले गए। ढूंढने पर पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।