आलोट: खजूरी सोलंकी में आलोट बडोद रोड पर मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल वृद्ध की मौत
Alot, Ratlam | Dec 3, 2025 आलोट बडोद रोड पर खजूरी सोलंकी में मंगलवार शाम 7 बजे मोटरसाइकिल की टक्कर से 60 वर्षीय कालू सिंह पिता राम सिंह निवासी आलोट गंभीर घायल हो गए जिसे परिजन सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां वृद्ध ने दम तोड़ दिया,जिसकी सूचना कपिल पिता बाबू लाल निवासी खजूरी सोलंकी द्वारा आलोट पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग क़ायम कर, 194 बीएन एसएस मे प्रकरण पंजीबद्ध किया।