महावन: राया पुलिस ने एक अभियुक्त के पास से 1 किलो 650 ग्राम गांजा किया बरामद, भेजा जेल
थाना राया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 1 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद किया गया है पुलिस के अनुसार शनिवार की रात चेकिंग के दौरान अभियुक्त रामवीर निवासी पचावर को गिरफ्तार किया जिसे रविवार को न्यायालय में पेश कर एनडीपीएस में जेल भेज दिया है