अटरू: अटरू में शिवम सर्वोदय विद्यालय का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट
Atru, Baran | Apr 1, 2026 *शिवम सर्वोदय विद्यालय का उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम* विद्यालय में आज श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर व मुंह मीठा कर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कक्षा 12 में कला और विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा । विज्ञान वर्ग में प्रियांश नागर ने 91%, दिव्या सुमन ने 87.80%, खुशाल वर्मा ने 87.40% अंक प्राप्त किए ।