मांट: बंसीवट धाम में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
Mat, Mathura | Jul 25, 2026 मांट के निकट पावन महारास स्थली बंसीवट धाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन 'श्रीकृष्ण जन्मोत्सव' की धूम रही। महंत जयराम दास जी महाराज के सानिध्य में कथा व्यास पंडित आदित्य नारायण दास जी महाराज ने भगवान के अवतारों और कन्हैया के दिव्य प्राकट्य का संगीतमय वर्णन किया।