रसूलाबाद: बंशी निवादा में चरणामृत पीने से एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, सीएचसी रसूलाबाद में उपचार शुरू
रसूलाबाद क्षेत्र के बंशी निवादा निवासी प्रभु दयाल पुत्र प्रीतम, निशा पत्नी शिवनाथ, अनिल पुत्र जयराम, राखी पत्नी रोहित, दीक्षा पुत्री रोहित, मुस्कान पुत्री संतराम और मोना पत्नी रौनक ने चरणामृत ग्रहण किया था, जिसके बाद उन्हें उल्टी, चक्कर और घबराहट की शिकायत होने लगी। परिजनों द्वारा सभी कोCHCपहुंचाया गया,जहां डॉ. ब्रजेश ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया