करौली जिला मुख्यालय पर 10वें सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर कैलादेवी गंगापुर सडक मार्ग गद्का की चौकी स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में मंगलवार को सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री बेढम ने पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं का सम्मान किया तथा उनकी विभिन्न मांगों को लेकर वक्ताओं ने सरकार का ध्यान आकर्षित किया।