बांगरमऊ: संडीला रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में दो युवक घायल, सीएचसी में भर्ती
उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में एक सड़क हादसा सामने आया है। मंगलवार दोपहर 3 बजे के करीब संडीला रोड पर काईस मटकुरी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सुब्बा खेड़ा गांव निवासी लल्लन और बबलू के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ ले जाय