पलिया: नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर सभासदों ने फंसाने का आरोप लगाया
पलिया खीरी।पलिया स्थित तहसील कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष और दो सभासदों के बीच चल रहे विवाद की सुनवाई एसडीएम के समक्ष हुई। नगर पालिका प्रशासन द्वारा सभासदों पर लगाए गए आरोपों पर सुनवाई के दौरान सभासद गौरव गुप्ता और खालिद हुसैन ने अपना लिखित बयान और साक्ष्य एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार के समक्ष प्रस्तुत किया।