अटरू नगर पालिका मुख्यालय पर नगर काँग्रेस की बैठक का आयोजन बैंगनी घाट हनुमान मंदिर पर परिसर में किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष भारतेन्द्र सिसोदिया व नगर अध्यक्ष दिनेश नेनिवाल ने बताया कि आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल रहे।आयोजित बैठक में नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों को माला व कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर विधायक मेघवाल ने अभिनन्दन किया।