सूरजपुर: लगातार चोरियों से परेशान किसानों ने किया चक्काजाम, चौकी लटोरी के प्रभारी को हटाने की मांग की
सूरजपुर जिले के लटोरी क्षेत्र में खेतों और बाड़ियों से पंप व बोर मोटरों की लगातार हो रही चोरी से नाराज किसानों का गुस्सा शुक्रवार को सड़क पर फूट पड़ा। ग्रामीणों ने चक्काजाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों से चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।