मथुरा: मथुरा में 20 किलो से अधिक गांजे के साथ कासगंज के 2 तस्कर गिरफ्तार, बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये है
मथुरा। जनपद में नशा तस्करों और अवैध मादक पदार्थों के सौदागरों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कासगंज जिले के दो नशा तस्करों को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 20 किलो 146 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है