बलरामपुर: मदरसा जामिया नईमिया अरबी कॉलेज के प्रधानाचार्य सहा0 अध्यापक तथा अनुचर को किया गया निलंबित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत राव द्वारा बताया गया कि मदरसा जामिया नईमिया अरबी कॉलेज के प्रधानाचार्य सहायक अध्यापक तथा अनुचर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा सुरक्षा कमियों के कारण छात्रावास के संचालक पर रोक लगा दी गई है। विगत 1 जुलाई को कक्षा दो में अध्यनरत छात्र की मदरसे में हत्या हो गई थी जांच उपरांत यह कार्रवाई की गई है।