बलरामपुर: अधिवक्ताओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन
कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अधिवक्ताओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। अधिवक्ताओं ने हरदोई में हुए अधिवक्ता कनिष्ठ मेहरोत्रा की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया और दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को सरकारी नौकरी के साथ आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग सरकार से की। अधिवक्ताओं को सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की भी मांग की गई।