बलरामपुर: भाजपा कार्यालय अटल भवन पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हुई बैठक
भाजपा कार्यालय अटल भवन पर जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक की गई। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान की कार्य योजना को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, बिंदु विश्वकर्मा, अवधेश त्रिपाठी अरुण,सुनीता मिश्रा, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष ललिता तिवारी, अंशुमाली भारतवंशी, आदि लोग मौजूद रहे।