दिगंबर जैन समाज चित्तौड़गढ़ के 10 लक्षण पर्युषण महापर्व आज शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी व्रत पूजा एवं विधान के साथ सानंद संपन्न हुए
इस अवसर पर प्राचीन अतिश्यकारी 1008 श्री मल्लिनाथ भगवान दिगंबर जैन मंदिर कीर्ति स्तंभ किला चित्तौड़गढ़ पर प्रातः उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर विशेष पूजा एवं विधान संपन्न हुआ इसके पश्चात गाजे बाजे से श्री जी की जल यात्रा निकाली गई जो किले मंदिर की से होकर नील बाग नंदीश्वर दीप पहुंची इस जल यात्रा में प्रथम श्रावक तनिष जैन एवं जेनिश जैन को जल विशेष इंद्र बनाया गया महिला श्रावक के श्री जी के मंगल गीत गाते हुए चल रही थी वहीं पुरुष श्रावक श्री जी की जय घोष करते हुए संपूर्ण वातावरण को धर्म मय बना रहे थे नीलबाग नंदीश्वर दीप में पूजन के पश्चात मंगल कलश भर कर जल यात्रा वापस कीर्ति स्तंभ मंदिर जी पर पहुंची जहां कलशाभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ इसमें प्रथम कलश के पुण्यार्जक राजकुमार गदिया आदिनाथ परिवार द्वितीय कलश महें�