बागपत: बागपत जिला पंचायत में धरना, सदस्यों ने अधिकारियों पर विकास कार्य रोकने और बंदरबांट के आरोप लगाए
बागपत जिला पंचायत कार्यालय पर बुधवार को करीब दोपहर 3:30 बजे जिला पंचायत सदस्यों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। सदस्यों ने अधिकारियों पर विकास कार्यों को बेवजह रोकने और उनकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि जांच के नाम पर लगातार काम बाधित किए जा रहे हैं, जबकि बजट की कोई कमी नहीं है। साथ ही ठेकेदारों को समय पर भुगतान न होने से भी कार्य प्रभावित हो