बरेली: काकड़ टोला के भाजपा नेता ने दबंगों पर मुर्दे के नाम पर जमानत लेने का आरोप लगाया
बारादरी थाना क्षेत्र के काकड़ टोला के रहने वाले भाजपा नेता ने दबंगों पर मुर्दे के नाम पर जमानत लेने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता दबंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें जेल जाने के बाद दबंगों ने मुर्दे के नाम पर जमानत ले ली और जेल से छूट गए। मामले की शिकायत भाजपा नेता ने तत्काल थाना पुलिस व न्यायालय में की है।