बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के चनेहटी में दबंगों ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा
कैंट थाना क्षेत्र के चनेहटी में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। मारपीट के दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।