हनुमानगढ़: जिले के 12 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित व्याख्याता भर्ती परीक्षा में 3345 में से 1474 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से आयोजित व्याख्याता भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन सोमवार को इतिहास विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। जिले के 12 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 3345 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1871 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1474 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में उपस्थिति प्रतिशत 55.93 दर्ज किया गया।