हाथरस: काम करते समय छत से गिरी महिला का हाथ टूटा, गंभीर हालत में परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव विदिरिका में छत पर काम करते समय एक महिला गुड़िया देवी पत्नी सुनील कुमार छत से नीचे गिर गई। हादसे के दौरान महिला के सिर में चोट लग गई और महिला का हाथ टूट गया। गंभीर हालत में परिजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों द्वारा घायल महिला का उपचार किया गया।