जहानाबाद के रतनी प्रखंड के अइरा गांव में पैक्स गोदाम के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से प्रशांत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहां मीडिया से बातचीत के दौरान सोमवार रात्रि करीब 8 बजे उसने हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया।