ऊंचाहार: जुल्फिकार का पुरवा कन्दरांवां गाँव में कटीले तारों में फंसकर बाइक सवार बुजुर्ग घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के जुल्फिकार का पुरवा कन्दरांवां गाँव में कटीले तारों का उलझकर बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है।गाँव निवासी ननकू लाल 60 वर्ष बाइक से बाजार गया था, घर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर खेतों में चली गई, जिसमें बंधे कटीले तारों में उलझकर वो घायल हुआ है।