आरा: सपना सिनेमा मोड पर बाइक सवार ने ऑटो पर सवार एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जख्मी
Arrah, Bhojpur | Apr 29, 2024 शहर के टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड पर सोमवार की दोपहर बाइक सवार ने ऑटो पर सवार एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मी बुजुर्ग कोईलवर के है।