आरा: मां की मौत के बाद डिप्रेशन में गए चित्र टोली रोड निवासी छात्र ने की आत्महत्या
Arrah, Bhojpur | Apr 29, 2024 नगर थाना क्षेत्र के चित्र टोली रोड श्री राम मार्केट में एक छात्र ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है। मृत छात्र मनोरंजन प्रसाद का पुत्र गौरव सोनी उर्फ कृष था। मृतक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के भाई ने बताया कि वो पिछले कुछ सालों से मानसिक रूप से परेशान था। पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया और आज जब घर पर कोई नही था तो जान दे दिया।