आरा: आरा में दो दिन पूर्व घर से सब्जी खरीदने निकले एक मजदूर का शव बरामद हुआ, टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोड स्थित नहर से
Arrah, Bhojpur | Apr 29, 2024 आरा में दो दिन पूर्व घर से सब्जी खरीदने निकले एक मजदूर का शव बरामद हुआ है। उसका शहर के टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोड़ स्थित पुल के नीचे नहर से सोमवार की सुबह बरामद किया गया है। शव के मिलने से लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला निवासी स्व.केशो प्रसाद का 39 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार है