आरा: गांगी पुल के नीचे गांगी नदी से महिला का अधजला शव प्लास्टिक से बरामद,हत्या कर फेके जाने की आशंका
Arrah, Bhojpur | Apr 29, 2024 नगर थाना क्षेत्र के गांगी पुल के नीचे गांगी नदी से महिला का अधजल अवस्था में प्लास्टिक के थैली में शव बरामद किया गया है।शव को कुत्ते नोच रहे थे तब स्थानीय लोगों की नजर पड़ी और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर नगर थाना के पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के लिए भेजी। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।