सासाराम: सासाराम में हाईवे पर भीषण जाम, महाकुंभ जा रहे श्रद्धालु फंसे
Sasaram, Rohtas | Feb 11, 2025 सासाराम में हाईवे पर भीषण जाम, महाकुंभ जा रहे श्रद्धालु फंसे। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे कोलकाता-बनारस नेशनल हाईवे पर सासाराम के पास भीषण जाम लग गया। इस कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में प्रयागराज महाकुंभ जा रहे कई श्रद्धालु भी फंस गए, जिससे उनकी यात्रा बाधित हो गई।