गभाना: गभाना तहसील में एसडीएम और सीओ ने अवैध मिट्टी खनन रोकने के लिए अधीनस्थों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
गभाना तहसील सभागार में शुक्रवार को अवैध मिट्टी खनन पर पूरी तरह रोक लगाने को लेकर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एसडीएम हरिश्चंद्र और सीओ महेश कुमार ने राजस्व विभाग, पुलिस तथा टोल प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सख्त निर्देश जारी किए।