टीकमगढ़: टीकमगढ़ में पारा 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, मार्च में गेहूं की कटाई पूरी, अप्रैल से मंडी में आवक शुरू
टीकमगढ़ में मार्च महीने में ही गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच गया। तेज धूप के कारण गेहूं की फसल समय से पहले पककर तैयार हो गई है, जिससे जिले भर में कटाई का काम शुरू हो गया है।