होशंगाबाद नगर: गुप्ता ग्राउंड के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,जिला अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरू
गुप्ता ग्राउंड के पास बुधवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में बुधवार गुरुवार दरमियानी रात करीब 12 बजे मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम आज गुरुवार को जिला अस्पताल में कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के कारणों का पता चलेगा प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक मांगने का काम करता था।