फतेहपुर: मलवां के बरमतपुर में संदिग्ध अवस्था में अधेड़ ने लगाई फाँसी, अधेड़ की मौत से परिजनों का बुरा हाल
बरमतपुर गांव निवासी भिखारी लाल का 48 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार ने परिवारिक कलह के चलते बीती रात घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसके शव को फाँसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया