ग्राम पंचायत देहरी मैं सड़क पर भरे गंदे पानी को लेकर चलाई गई खबर का बड़ा असर हुआ है। खबर प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद मंगलवार करीब 12:00 बजे सरपंच रघुराज सिंह , सीईओ प्रदीप पाल ने सचिव सुरेश राय के साथ मौके का निरीक्षण किया। और समस्या को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की। जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत देहरी को वृंदावन गांव के रूप में चयन किया गया है।