बीना: देहरी ग्राम में सड़क पर भरे पानी से नहीं मिल रही लोगों को निजात,गंदे पानी से बचकर जाते स्कूल के बच्चे
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Bina, Sagar | Feb 9, 2026 मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित बीना विधानसभा क्षेत्र के देहरी ग्राम पंचायत में मुख्य सड़क पर लंबे समय से पानी भराव और गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। यह समस्या ग्रामीणों के लिए रोजमर्रा की परेशानी का कारण बनी हुई है, खासकर स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों और मंदिर जाने वाले लोगों के लिए। बच्चे गंदे पानी से बचते हुए स्कूल पहुंचने की कोशिश करते हैं।