बीना: तहसील सभागार में जनसुनवाई का आयोजन, चंद विभागों के साथ नायब तहसीलदार ने सुनी समस्याएं
Bina, Sagar | Feb 10, 2026 मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन तहसील सभागार में किया गया। जिसमें pwd वन विभाग, रजिस्ट्रार एवं फूड विभाग को छोड़कर बाकी नगर पालिका जनपद पंचायत एवं बिजली विभाग जैसे जरूरी विभाग नदारत रहे। वहीं 12:00 नायब तहसीलदार हेमराज मेहर पहुंचे। और लोगों की समस्याएं सुनी। लेकिन जनसुनवाई में वरिष्ठ अधिकारी अनुपस्थित रहने की वजह से समस्याओं का निराकरण तत्काल नहीं हो पा रहा।