करकेली: ग्राम मुंडा में महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
ग्राम मुंडा में फरियादी महिला नानबाई चौधरी पति रवि चौधरी निवासी ग्राम मुंडा के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है।जिस पर मामले की रिपोर्ट पर थाना नौरोजाबाद पुलिस ने आरोपी ने रवि चौधरी सहित दो अन्य महिलाओं के विरुद्ध धारा 85 BNS के तहत एफआईआर दर्ज की है और मामले की विवेचना की जा रही है।