सैदपुर: बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील, प्रतिबंधित पशु-वध को लेकर दी गई कठोर चेतावनी
आगामी बकरीद को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सैदपुर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने सभी से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए मुस्लिम समुदाय को स्पष्ट निर्देश दिया कि बकरीद पर किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित पशुओं का वध न किया जाए, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।