खेकड़ा: रटौल कस्बे की ईदगाह में शांतिपूर्ण संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, जनप्रतिनिधियों ने की पुष्प वर्षा
Khekada, Bagpat | May 28, 2026 रटौल कस्बे में ईदगाह पर ईद-उल-अजहा की नमाज गुरुवार सुबह करीब 7 बजे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। इस दौरान हजारों लोगों ने ईदगाह पर नमाज अदा की। नमाज के लिए आए लोगों पर जनप्रतिनिधि पुष्प वर्षा करते रहे। सभी लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।